छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
रायपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में आज बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 22 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल कामकाज को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।तबादला सूची में उप संचालक और संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। तबादला सूची में एक संयुक्त संचालक, 4 उप संचालक, 5 सहायक संचालक और 7 सहायक सूचना अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एक सहायक ग्रेड-1, 2 सहायक ग्रेड-2 और 2 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक उप संचालक चंद्रशेखर कश्यप को जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर भेजा गया है। वहीं संयुक्त संचालक उषाकिरण बड़ाईक का भी स्थानांतरण जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर किया गया है। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जनसंपर्क विभाग के संचालनालय में की गई है। इसी के साथ ही फेरबदल के तहत उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसारिया को जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर में पदस्थ किया गया है। कुल 22 अधिकारियों को नई जगह जिम्मेदारी दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

