home page

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में 28 अधिकारियों का तबादला

 | 
छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में 28 अधिकारियों का तबादला


छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में 28 अधिकारियों का तबादला


रायपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में उप संचालक, खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी और खनिज निरीक्षक स्तर के कुल 28 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है । मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा 2 नवंबर 2026 को इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

स्थानांतरित कर्मियों में उप संचालक स्तर के 3 अधिकारी, नौ खनिज अधिकारी, 11 सहायक खनिज अधिकारी एवं पांच खनिज निरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, सरगुजा, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिला खनिज कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

प्रमोद कुमार नायक (उप संचालक)को जिला कार्यालय (खनिज शाखा) कोरबा से स्थानांतरित कर दंतेवाड़ा भेजा गया है। मीनाक्षी साहू (उप संचालक) को नवा रायपुर (संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म) से कोरबा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल गुलाटी (खनिज अधिकारी) को कोरबा जिले में खनिज अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। शबीना बेगम (खनिज अधिकारी) को बिलासपुर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ट्रांसफर किया गया है। योगेश साहू (खनिज अधिकारी) को मुंगेली से सरगुजा भेजा गया है। ज्योति मिश्रा (खनिज अधिकारी) राजनांदगांव से स्थानांतरित की गई हैं। जबकि योगेन्द्र सिंह: दंतेवाड़ा से नवा रायपुर (संचालनालय) भेजे गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा