home page

कांकेर : माओवादी मल्लेश ने बीएसएफ के समक्ष किया आत्मसमर्पण

 | 
कांकेर : माओवादी मल्लेश ने बीएसएफ के समक्ष किया आत्मसमर्पण


कांकेर 25 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय डीवीसीएम रैंक के माओवादी मल्लेश ने बीते मंगलवार काे कांकेर पुलिस और बीएसएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। वह एके-47 रायफल के साथ छोटेबेठिया थाना पहुंचा और ग्रामीणों की मौजूदगी में हथियार डाल दिया।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने आज बुधवार काे विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) रैंक का सक्रिय माओवादी मल्लेश ग्रामीणों के साथ कांकेर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के समक्ष उपस्थित हुआ। वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पाण्डे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल