home page

छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब छह दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

 | 

प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

रायपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर तक दीपावली अवकाश रहेगा।

उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर देर शाम को जारी आदेश के अनुसार पूर्व में 21 सितंबर को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर तक कुल 5 दिनों के लिए निर्धारित किया गया था। राज्य शासन ने उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दीपावली अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल