उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीती रात बिलासपुर में किया होलिका दहन, प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं
| Mar 3, 2026, 13:06 IST
बिलासपुर 03 मार्च (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीती रात बिलासपुर के बाबजी कॉलोनी में विधि-विधान से होलिका दहन कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों के साथ शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने रंग-गुलाल लगाकर सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस पर्व पर उन्होंने कामना करते हुए कहा कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि हम सभी के जीवन से ईर्ष्या, द्वेष और नकारात्मकता का अंत कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। साथ ही, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के माध्यम से समाज में एकता को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

