मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हनुमान जन्मोत्सव में होंगे शामिल, नर्मदा कुंड मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
| Apr 2, 2026, 09:56 IST
रायपुर 02 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय आज शाम 6:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से नर्मदा कुंड मंदिर के लिए रवाना होंगे। यहां वे श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है और आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

