home page

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज

 | 
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज


रायपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज रविवार को दोपहर 12 बजे से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग नीति के अनुमोदन की संभावना है।

बैठक में इस वर्ष धान खरीद की शुरुआत 15 नवंबर के बाद किए जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के शक्कर कारखानों में गन्ना किसानों से 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी के निर्णय को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल