मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक
| Sep 9, 2026, 09:39 IST
- नव नियुक्त सहायक संचालकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
रायपुर, 9 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मंत्रालय के महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

