home page

छत्तीसगढ़ के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में किया गया पदोन्नत

 | 
छत्तीसगढ़ के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में किया गया पदोन्नत


रायपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 15 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।।

अधिसूचना के अनुसार, इसके तहत अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पांडे को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।तीनों अधिकारियों का चयन वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत किया गया है। इसके लिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच खाली हुए पदों को आधार बनाया गया है।

ये नियुक्तियां वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत की गई हैं। यह सूची 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और आईएएस में पदोन्नति के जरिए नियुक्ति से जुड़े नियमों के तहत यह आदेश जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा