home page

सीईओ ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

 | 
सीईओ ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश


कोरबा, 03 अगस्त (हि. स.)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने आज साेमवार काे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण योजना का लाभ दिलाने, भूमि सीमांकन, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, बैंक ऋण, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी