home page

जनगणना 2027 : पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में सर्वे कार्य प्रारंभ

 | 
जनगणना 2027 : पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में सर्वे कार्य प्रारंभ


रायपुर 15 मार्च (हि.स.)। जनगणना 2027 के तहत रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 4 द्वारा सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में यह कार्य संचालित किया जा रहा है।

नगर निगम जोन 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशन में शंकर नगर क्षेत्र स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में जनगणना से संबंधित सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित जोन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत सर्वे कार्य के साथ-साथ मकानों की नंबरिंग का कार्य भी किया जाएगा। यह प्रक्रिया जनगणना निदेशालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी।

बताया गया कि जोन 4 के बाद रायपुर नगर निगम के अन्य वार्डों में भी क्रमवार जनगणना से संबंधित सर्वे और मकानों की नंबरिंग का कार्य नगर निगम की संबंधित जोन टीमों द्वारा शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। जनगणना की यह प्रक्रिया शहर की जनसंख्या और आवासीय आंकड़ों के अद्यतन संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल