सीसी रोड और ड्रेन निर्माण के लिए 37.13 लाख मंजूर
| Jul 23, 2026, 17:12 IST
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी
रायपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर नगर पंचायत में 4 कार्यों के लिए 37 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बारसूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1 में आरसीसी ड्रेन के लिए 9 लाख 11 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-6, वार्ड क्रमांक-7 और वार्ड क्रमांक-9 में सीसी सड़कों के लिए कुल 28 लाख 2 हजार रुपए मंजूर किए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

