home page

बलरामपुर : पशु तस्करी मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

 | 
बलरामपुर : पशु तस्करी मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


बलरामपुर, 24 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पशु तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने आज बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई चौकी बलंगी और थाना रघुनाथनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग पिकअप वाहनों में भैंस-भैंसा को क्रूरतापूर्वक लोड कर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।

इस मामले में अपराध क्रमांक 26/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई लगातार जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपित ताजीमुद्दीन (पिता मोहम्मद कलाम खान), निवासी ग्राम कोदरा, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपित मोहम्मद कलाम (पिता मोहम्मद शरीफ), निवासी ग्राम जियावन, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) को 24 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपितों को आज बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक फिलिरियस टोप्पो, प्रधान आरक्षक रिंकू गुप्ता सहित आरक्षक अमित एक्का, सुमन केरकेट्टा और अमीरचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय