home page

मवेशियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, नाै मवेशी घायल

 | 
मवेशियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, नाै मवेशी घायल


रायगढ़, 21 अगस्त (हि.स.)। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार काे मवेशियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में लोड 9 मवेशी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में मवेशियों को लेकर वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में मौजूद मवेशी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मवेशियों की स्थिति की जानकारी ली और वाहन की जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामले को मवेशी तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस वाहन में मवेशियों को ले जाने के संबंध में दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान