home page

गोलीबारी की घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल

 | 
गोलीबारी की घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल

राजधानी के लाभांडी क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद, एसएसपी ने अधिकारीयों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से देशी पिस्टल, 2 जिन्दा, और एक खाली कारतूस जब्त किया गया है। 

goli

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक ने व्यापारी को गोली मारी है। व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है। 

police

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है, उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी। जिससे व्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को देशी पिस्टल के साथ पकड़ लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।