रायपुर : डी पी एड परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित
| May 8, 2026, 20:46 IST
रायपुर 08 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित डी.पी.एड. परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम आज शुक्रवार 8 मई को घोषित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा में प्रथम वर्ष के 51 तथा द्वितीय वर्ष के 52 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। सभी परीक्षार्थी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in/ पर अपना अनुक्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

