home page

तीन दिन से लापता युवक की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

 | 

रायपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। राजधानी के रावाभाठा मैदान में शनिवार को तीन दिन से लापता युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खमतराई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक करीब 3 दिन से लापता था, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। मृतक की पहचान (23 वर्षीय) पवन टंडन के रूप में हुई है।

मृतक पवन टंडन के परिजनों का कहना है कि वह 5 अगस्त से लापता था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने युवक के शव होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर सिमेंट पाइप में छिपाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल