home page

रायपुर में पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे ग्रिल में फंसा मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

 | 
रायपुर में पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे ग्रिल में फंसा मिला अधेड़ व्यक्ति का शव


रायपुर 20 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज साेमवार काे अधेड़ व्यक्ति की लाश पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे ग्रिल में फंसी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान परशुराम नगर निवासी जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर अजहरूद्दीन ने बताया कि सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे ग्रिल में एक अधेड़ का शव फंसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान की गई। मृतक परशुराम नगर का निवासी था और रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

परशुराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल