home page

लापता दो बच्चों का शव तालाब में उतराता मिला , जांच में जुटी पुलिस

 | 
लापता दो बच्चों का शव तालाब में उतराता मिला , जांच में जुटी पुलिस


जशपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। क

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो बगीचा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन में लगी हुई थी। इसी बीच आज रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल