home page

मेडिकल कॉलेज एवं महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर 17 सितंबर काे

 | 
मेडिकल कॉलेज एवं महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर 17 सितंबर काे


जगदलपुर, 16 सितंबर (हि.स.)।बस्तर रेडक्रॉस सोसाइटी जिला बस्तर के नेतृत्व में 17 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल एवं जिला महारानी अस्पताल जगदलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का माध्यम बनेगा।

रक्तदान को महादान बताते हुए आयोजकों ने कहा कि एक बूंद रक्त किसी का जीवन बचा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है। यही वजह है इस कार्यक्रम में सभी समाज और संगठन के लोगों को शामिल होने कहा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे