home page

भाजयुमाे की दंतेवाड़ा से रायपुर तक की बाइक यात्रा, रास्ते भर में किए सेवा से जुड़े कई काम

 | 
भाजयुमाे की दंतेवाड़ा से रायपुर तक की बाइक यात्रा, रास्ते भर में किए सेवा से जुड़े कई काम


दंतेवाड़ा, 29 सितंबर (हि.स.)। दंतेवाड़ा जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए बाइक यात्रा 27 सितंबर को शुरू हुई यात्रा जगदलपुर, कोंड़ागांव, केशकाल और कांकेर से होकर आज मंगलवार काे रायपुर पहुंचेगी। दंतेवाड़ा से रायपुर तक करीब 380 किमी की सफर के दाैरान जिन-जिन गांव और शहरों से यात्रा गुजर रही है, वहां कार्यकर्ता सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी कर रहे हैं।

दंतेवाड़ा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पौधा-रोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान और लाभार्थी संपर्क सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में भी युवा मोर्चा ने विभिन्न कार्यक्रम किए हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 साल और प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे होने का भी उल्लेख अभियान में किया जा रहा है।

राहुल असरानी ने बताया कि अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में विभिन्न स्थानों से जल एकत्रित कर वाराणसी तक पहुंचाया जाएगा। यह यात्रा रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रही है। उन्हाेने बताया कि दंतेवाड़ा से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 27 सितंबर को बाइक से रायपुर के लिए सफर शुरू किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे