home page

अंबिकापुर : भाजयुमो का यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए किया प्रेरित

 | 
अंबिकापुर : भाजयुमो का यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए किया प्रेरित


अंबिकापुर : भाजयुमो का यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए किया प्रेरित


अंबिकापुर, 26 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा द्वारा गुरुवार काे सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंबिकापुर के स्थानीय गांधी चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और तीन सवारी न बैठाने की समझाइश दी, वहीं चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया गया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व और जीवन की कीमत समझाई गई।

इस मौके पर निशांत सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। भाजयुमो का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को जिम्मेदार बनाना है, ताकि वे सुरक्षित रहकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

कार्यकर्ताओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर भी थाम रखे थे, जिन पर ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’, ‘हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें’ और ‘तीन सवारी जान पर भारी’ जैसे स्लोगन लिखे थे। इस दौरान यातायात पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।

अभियान में युवा मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, शुभम सिंह भदौरिया, रिशु अंबष्ट, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, अतीश पांडे, प्रीतेश दुबे, अभिषेक माथुर, शैलेन्द्र चौबे, आनंद साहू, आयुष दुबे, रोहन मंडल, विशाल सिंह, प्रियांशु चौबे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह