home page

छत्तीसगढ़ में आज भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा

 | 

रायपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है।

राजधानी रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं एलईडी मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे पार्टी के कार्यकर्ता सुनेंगे।

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की हैं। जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल