home page

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर होगा सक्रिय, मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनेंगे समस्याएं

 | 
छत्तीसगढ़ में भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर होगा सक्रिय, मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनेंगे समस्याएं


रायपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का सहयोग केंद्र आज सोमवार से एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 8 अक्टूबर को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्त माह में भाजपा के सहयोग केंद्र का संचालन नौ दिनों तक किया गया था। अब इसे पुनः शुरू किया जा रहा है, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल