विकासखण्डस्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए शामिल
जगदलपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। जिले के ग्राम नेगानार में आज साेमवार काे आयोजित विकासखण्डस्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में एवं चित्रकूट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए। इस दौरान विधायक किरण देव, विधायक विनायक गोयल एवं अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।
शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक साम्रगीयों का वितरण किया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के पश्चात विधायक किरण देव एवं विधायक विनायक गोयल एवं अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी उन्नत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की पहली सीढ़ी है। शिक्षा का अपने जीवन में विशेष महत्व होता है। हमारी सरकार हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और शिक्षण संस्थाओं को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्हाेने पालकों से अपील किया कि वे अपनी बेटियों और बेटों को बिना किसी भेदभाव के नियमित स्कूल भेजें, क्योंकि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
चित्रकाेट विधायक विनायक गोयल ने कहा किविधार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हाेने कहा कि आधुनिक दौर में डिजिटल शिक्षा समय की मांग है, और सरकार बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपति नाग, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बधेल,सीईओ वीरेंद्र बहादुर,बीईओ जगदीश पात्र एवं शिक्षक शिक्षकायें व बड़ी संख्या में विधार्थिगण उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

