home page

भाजपा भानपुरी मण्डल स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित

 | 
भाजपा भानपुरी मण्डल स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित


जगदलपुर, 08 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी भानपुरी मंडल की ओर से मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 साल पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाया रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि अभियान में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को आमजन से जुड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यशाला में अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस दाैरान भानपुरी मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, जिला कार्यकरिणी सदस्य विजय पांडे, मंडल कार्यकारिणी सदस्य जगबंधु सेठिया, जिला बस्तर सोशल मीडिया सहसंयोजक ब्रिजेश शर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती मारकंडे, बुधुराम बघेल, गौरव कश्यप, रायधर दिवान, महामंत्री तुलसुराम कश्यप, खेमेश्वर पांडे, हरदेव बघेल, किशन सेन,महेश कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी यादव, महेंद्र सिंह माली, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्तिकेन्द्र, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे