home page

भारी वर्षा के बीच दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय परिसर में विशाल पेड़ गिरा

 | 
भारी वर्षा के बीच दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय परिसर में विशाल पेड़ गिरा


दंतेवाड़ा, 29 जुलाई (हि.स.)।दंतेवाड़ा जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच आज बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता की खड़ी वाहन सहित अन्य वाहनाें पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया।

घटना के समय राहत की बात यह रही कि वाहन में कोई भी सवार नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से वाहन को नुकसान पहुंचा है।

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने और जलभराव जैसी स्थिति बन रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन द्वारा भी लगातार मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान सतर्कता और सावधानी बेहद आवश्यक है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा अनहोनी टल गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे