भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में आज छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री साय सहित 17 सदस्य लेंगे हिस्सा
रायपुर 19 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन आज साेमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे। आज शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच उम्मीदवार अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन पर छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत कुल 17 प्रस्तावक होंगे। इनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी , सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता पुन्नू लाल मोहले, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मिनिस्टर केदार कश्यप, कैबिनेट मिनिस्टर ओपी चौधरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल शामिल हाेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

