home page

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, बांटी मिठाईयां

 | 
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, बांटी मिठाईयां


पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, बांटी मिठाईयां


पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, बांटी मिठाईयां


धमतरी , 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद साेमवार काे धमतरी जिले में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। जैसे ही चुनावी रुझानों और परिणामों में भाजपा की बढ़त सामने आई, शहर से लेकर गांवों तक जश्न का माहौल बन गया। कहीं मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं पटाखे फोड़े गए, वहीं कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

सदर बाजार में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की। सदर बाजार में झालमुड़ी बांटकर अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की गई। महापौर रामू रोहरा ने स्टॉल का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने ग्राम सेमरा डी में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए कहा कि असम में विकास और बंगाल में परिवर्तन की चाहत ने भाजपा को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पर जनता ने विश्वास जताया है। महापौर रामू रोहरा ने चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य की राजनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, जिससे भाजपा को समर्थन मिला है। सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। नगर निगम के स्थास्थ्य सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि असम और बंगाल की जीत राष्ट्रवाद और विकास की जीत है। जनता ने तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को चुना है, जो आने वाले चुनावों के लिए संकेत है। स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के साथ बंगाल अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा और यह परिवर्तन पूरे देश के लिए प्रेरणादायक होगा।

नगर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि यह जीत भारत को विश्व गुरु बनने की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है, जो आने वाले समय में देश को नई दिशा देगा। । इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा, कुलेश साेनी, पिंटू डागा सहित अन्य माैजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा