महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव
महिलाओं से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, महिला सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर उठाई आवाज
धमतरी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने 12 अक्टूबर को कांग्रेस भवन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले तथा मणिपुर के इनर मणिपुर से जुड़े सांसद ओगमचा बिलोंम पर लगाए गए आरोपों को लेकर विरोध जताया गया।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच, पीड़ितों को न्याय और आरोप प्रमाणित होने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक पक्षपात किए बिना निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं को न्याय दिलाना समाज और व्यवस्था, दोनों की जिम्मेदारी है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री वीथिका बिस्वास ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
जेएनयू की छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे मामलों में पीड़िताओं को न्याय दिलाने के साथ निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए। मामला किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल से जुड़ा हो, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। महिला सम्मान केवल नारा नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने किया। प्रदर्शन में अर्चना चौबे, सरला जैन, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, ज्योति साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, देहुती साहू, सीमा चौबे, हिमानी साहू, नम्रता पवार, नीलू रजक, पूर्णिमा बनपेला, धनेश्वरी साहू, अनिता ध्रुव, संगीता जगताब, भारती साहू, रुकमणी सोनकर, प्राची सोनी, डोली सोनी, दमयंती गजेन्द्र, पूजा कुंजाम, चन्द्रभागा साहू, दमयंती गजेन्द्र, चिलेश्वरी साहू, लक्ष्मी ठाकरे, आशा लोधी, रितिका यादव, सरिता यादव, अंकिता मिश्रा, सुशीला तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, गौरव मगर, ओमेश यादव, दिलीप पटेल, अशोक सिन्हा, राजीव विजय ठाकुर सिन्हा, भागवत यादव, आयुष दीवान, प्रतीक महावर, प्रियांशु तिवारी, अंकुश जगता और प्रकाश राजपूत सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

