home page

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 | 
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम


जगदलपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा आज रविवार काे लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित जिला प्रभारी (मन की बात) एवं अधिवक्ता संघ बस्तर के पूर्व अध्यक्ष अरुण दास के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी एल. ईश्वर राव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए मुख्य अंशों—विशेषकर नशा मुक्त भारत अभियान, साइबर सुरक्षा, डिजिटल लर्निंग तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्योंपर प्रकाश डालते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला प्रभारी अरुण दास द्वारा भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रभारी (मन की बात) एल. ईश्वर राव तथा साथी अधिवक्तागणों व अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों एवं वार्डवासियों ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनों के मध्य आपसी परिचय हुआ और ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण के प्रमुख बिंदुओं तथा समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी अरुण दास के नेतृत्व में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपने आचरण में आत्मसात करने, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरण व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में जिला संयोजक जय प्रकाश पाढ़ी एवं पार्षद यशवंत ध्रुव ने सभी अतिथियों एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी एल. ईश्वर राव, जिला प्रभारी अरुण दास, जिला संयोजक जय प्रकाश पाढ़ी, जिला सह संयोजक मलय झा, पार्षद यशवंत ध्रुव, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक शेखर साहू, बूथ अध्यक्ष घनश्याम कश्यप, बूथ अध्यक्ष प्रकाश राव, श्रीमती मंजुलता दास, श्रीमती सुदत्ता दास, अनिल दास, सात्विक दास, पप्पू सिंह कश्यप, गणेश दहिया, विशाल पाण्डेय, बसंत जोशी, जयंत विश्वास, वीरेंद्र कुशवाह, श्रीनिवास रथ एवं दंतेश्वर राव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण व वार्डवासी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे