अटलजी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
| Aug 16, 2026, 19:02 IST
रायपुर 16 अगस्त (हि.स.)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नेताओं ने 'स्मृति मन्दिर में अटलजी की प्रतिमा व तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
इस मौके पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, अंजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

