home page

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले भाजपा एवं कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

 | 
छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले भाजपा एवं कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज


रायपुर 22 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में साेमवार 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा, जहां अगले ही दिन मंगलवार 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। वहीं बजट से पहले भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार काे विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयाेजित हाेगी। जिसमें बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी और विपक्ष के सवालों के जवाब देने की रणनीति बनेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में खाली हो रही राज्यसभा सीटों को लेकर भी विधायकों में चर्चा होगी।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी आज, 22 फरवरी को आयोजित की जा रही है। यह बैठक डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे राजीव भवन में हो रही है। बैठक में आगामी बजट सत्र से पहले सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल