home page

जन्मदिन पर बच्चों के साथ साझा की खुशियां, आंगनबाड़ी केंद्र में कराया न्योता भोज

 | 
जन्मदिन पर बच्चों के साथ साझा की खुशियां, आंगनबाड़ी केंद्र में कराया न्योता भोज


सूरजपुर, 29 सितंबर (हि.स.)।आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण के साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की पहल जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार को सूरजपुर के अग्रसेन पारा आंगनबाड़ी केंद्र में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. नृपेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के लिए न्योता भोज कराया।

न्योता भोज के दौरान डॉ. सिंह ने बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों के पोषण से जुड़े प्रयास में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत समुदाय के लोगों को स्वेच्छा से बच्चों के भोजन में योगदान देने का अवसर मिलता है।

न्योता भोज के माध्यम से जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक बच्चों के पोषण से जुड़े प्रयासों में सहभागी बन सकते हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय