home page

बीजापुर में पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान जवानों को दी श्रद्धांजली

 | 
बीजापुर में पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान जवानों को दी श्रद्धांजली


बीजापुर , 21 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस स्मृति दिवस पर सम्पूर्ण भारत में सशस्त्र एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान जिन्होने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में अपने प्राण न्यौछावर किये है, उन बलिदान जवानों को बुधवार काे श्रद्धांजली दी गई। 154 जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किये जिसमें छत्तीसगढ से 06 जवान बलिदान हुए ।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा बलिदान जवानों की नामावाली का वाचन किया गया, नामावली के वाचन उपरान्त नामावली बलिदान स्मारक को अर्पित की गई, बलिदानियाें को सलामी उपरान्त बलिदानियाें की याद में 02 मिनट का मौन धारण किया गया ।

सलामी उपरान्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचरियों एवं बलिदान परिजनाें द्वारा बलिदान स्मारक पर पुष्प अर्पण कर बलिदान जवानों को श्रद्धांजली दी गई । पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता, वन मण्डलाधिकारी इन्द्रावती टाईगर रिजर्व बीजापुर सुमेद सुरवाड़े, अति. पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र कुमार मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर नम्रता चौबे, एसडीएम राकेश साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग शहीद परिवार से रूबरू हुये उन्हे सम्मान स्वरूप श्रीफल एवं साल भेंट किया गया।

एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बलिदान परिवारों के स्वत्वों के भुगतान संबंधी जानकारी लेकर समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। साथ ही, बलिदान परिजनों के बच्चों की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग, अर्द्धसैनिक बल, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। जिला बीजापुर अन्तर्गत थाना क्षेत्र में निवासरत बलिदान जवानों ने जिन स्कूलो में अपनी शिक्षा ग्रहण किये है उन स्कूलों में बलिदान को श्रद्धांजली गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे