सुकमा की बिहान की दीदी के परिवार को मिली दो लाख की आर्थिक सहायता
सुकमा, 01 जुलाई (हि.स.)।सुकमा जिले के आखिरी छोर पर स्थित विकासखंड कोंटा के ग्राम आरलमपल्ली की दुर्गा स्व-सहायता समूह से जुड़ी बिहान की दीदी दुधी सन्नी का बीते 8 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। प्रशासनिक और बैंक की संयुक्त मुस्तैदी का ही नतीजा रहा कि मृतिका के पति व नामिनी दुधी सोमा के बैंक खाते में मात्र दो महीने के भीतर दो लाख रुपये के दावा राशि प्राप्त हो गई।
इस राशि का आधिकारिक भुगतान आज बुधवार काे नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा नायक द्वारा चेक के माध्यम से हितग्राही को किया गया। वित्तीय सहायता राशि सही समय पर प्राप्त होने से पीडि़त परिवार को इस कठिन समय में बड़ा संबल मिला है।
इस संवेदनशील मामले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन व त्वरित निर्देशानुसार बिहान योजना की पीआरपी एवं एफएलसीआरपी की टीम द्वारा बिना किसी विलंब के मृतिका का त्वरित बीमा प्रकरण तैयार किया गया और इसे भारतीय स्टेट बैंक की दोरनापाल शाखा में प्रेषित किया गया। एसबीआई शाखा प्रबंधक ने भी मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया और क्लेम को तत्काल उच्च कार्यालय को अग्रसारित कर दिया।
प्रशासनिक और बैंक की संयुक्त मुस्तैदी का ही नतीजा रहा कि मृतिका के पति व नामिनी दुधी सोमा के बैंक खाते में मात्र दो महीने के भीतर दो लाख रुपये के दावा राशि प्राप्त हो गई। इस त्वरित और लोक-कल्याणकारी कार्य को गति देने में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आनंद सिंह, बिहान की पीआरपी रूकमणी कर्मा एवं एफएलसीआरपी कुमारी शालिनी ओडला का याेगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

