home page

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 | 
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


कोरबा, 23 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज शुक्रवार को बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रवाना किया गया।

कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से प्रारंभ हुई। इस यात्रा का शुभारंभ वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर प्रेम कुमार साहू, फिरत राम साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक हरीश सक्सेना, नगर निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलता था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जनकल्याणकारी योजना को पुनः प्रारंभ किया है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान करते हैं। इसी भाव से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान कर उनका सम्मान और अभिनंदन कर रहे हैं। यह योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज इस योजना के तहत पहली ट्रेन को कोरबा जिले से रवाना किया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आस्था, सम्मान और उनके तीर्थ दर्शन के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा किसी सपने से कम नहीं : महापौर संजू देवी राजपूत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि, तीर्थ यात्रा करना प्रत्येक बुजुर्ग का सपना होता है, लेकिन आर्थिक एवं अन्य साधनों की कमी के कारण कई बार वे अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन के सपने को साकार कर रही है। यह पहल उनके लिए अत्यंत आनंद और सम्मान का अवसर है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी