home page

सूरजपुर : जंगल में खुखड़ी-पुटू बीनने गई महिला पर तीन भालुओं का जानलेवा हमला

 | 
सूरजपुर : जंगल में खुखड़ी-पुटू बीनने गई महिला पर तीन भालुओं का जानलेवा हमला


सूरजपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। सूरजपुर जिला अंतर्गत रामानुजनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार को पटना-आमगांव ओपनकास्ट खदान के पास जंगल में तीन भालुओं ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला स्थानीय जंगल में खुखड़ी और पुटू (एक प्रकार का मशरूम) उठाने के लिए गई हुई थी, इसी दौरान अचानक तीन भालुओं ने उसे घेर लिया। भालुओं के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। चीख-पुकार और शोर मचाने के बाद भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।

लहूलुहान हालत में आस-पास के लोगों की मदद से महिला को तुरंत सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सूरजपुर : जंगल में खुखड़ी-पुटू बीनने गई महिला पर तीन भालुओं का जानलेवा हमला

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह