home page

बस्तरिया राज मोर्चा करेगी पांच नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

 | 
बस्तरिया राज मोर्चा करेगी पांच नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन


सुकमा, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक व पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के नेतृत्व में जिला कमेटी की बैठक रविवार काे रखी गई, जिसमें बस्तरिया राज मोर्चा के जिले भर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक में वनाधिकार पट्टा, फर्जी पट्टा निरस्त करने, सूखा राहत और किसानों का कर्जा माफ करने की मांग को लेकर 05 नवंबर को सुकमा जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई । सुकमा स्थित मोर्चा कार्यालय में आयोजित बैठक सोड़ी हांदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

बैठक में जिले के मूलवासियों को वनाधिकार कानून 2006 के तहत वन भूमि का पट्टा नहीं मिलने और मूल किसानों की कृषि भूमि पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अवैध पट्टा बनवाकर उन्हें जमीन के मालिकाना हक से वंचित करने के मामले पर चिंता जताई गई। वहीं कोंटा ब्लॉक में कम बारिश के कारण किसानों की फसल को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की गई ।बैठक के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इन समस्याओं और किसानों की मांगों को लेकर 05 नवंबर 2026 को सुकमा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

इस अवसर पर मोर्चा संयोजक मनीष कुंजाम, कवासी हांदा, आर. नेगी, आराधना मरकाम, महेश कुंजाम, लीना ओयामी, राजेश नाग, हड़मा मरकाम, कमला रमन्ना, इरफान खान, माड़वी हिरमा, रमणा राव, राजू कवासी, सोमनाथ कवासी, सन्ना सरियम, बुधराम, देवा वेट्टी, गंगा बघेल, आयती कलमू, संतोष इडो, लक्ष्मण नाग, कुमा पोडियाम, अंजू पोडियाम, आयता पटेल, प्रमोद मरकाम, पोदिया मरकाम, मनबोध सोड़ी, शैलेन्द्र मरकाम, बीड़ा माड़वी, नंदू कुंजाम, मानका सोड़ी, हीरालाल, बसंत पोडियाम, रामकुमार पोडियाम, उमेश मरकाम, जोगा वंजाम, हुंगा मुचाकी, बामन, गणेश, दुर्जन, जोगेश और लखमू सहित जिलेभर के सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा छात्र, नौजवान और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे