home page

बस्तर संभाग के कर्मचारी 30 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन - गजेंद्र श्रीवास्तव

 | 
बस्तर संभाग के कर्मचारी 30 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन - गजेंद्र श्रीवास्तव


जगदलपुर, 08 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी प्रमुख मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा विगत 90 माह से अधिक का महंगाई भत्ता की बकाया एरियर्स के लिए एक बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है। प्रांतीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि इसके लिए 30 सितंबर को प्रदेश के समस्त संभाग मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने आज बताया कि 2023 में नई सरकार के गठन के पूर्व भाजपा ने कर्मचारियों से लिखित वादा किया था। पूरे प्रदेश के जिला एवं विकासखंड के कर्मचारी सरकार की उपेक्षा पूर्ण रवैया से आक्रोशित है। छत्तीसगढ़ में केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा महंगाई भत्ता के 90 माह से अधिक लंबित एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वर्ष जनवरी 2017 म से जुलाई 2026 तक कुल 95 महीने का मंहगाई भत्ता एरियर्स सरकार ने लम्बित रखा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे