home page

बारदाना की कमी और अवैध धान परिवहन: स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी और कदम

कलेक्टर ने एक सकारात्मक कदम उठाया है जिससे किसानों को सुरक्षा और विश्वास का संदेश मिला है
 | 
co

कोरिया: कलेक्टर ने एक सकारात्मक कदम उठाया है जिससे किसानों को सुरक्षा और विश्वास का संदेश मिला है। उन्होंने खुद धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे सवाल करके मांगा कि कोई अनैतिक प्रथा या पैसे की मांग तो नहीं हो रही है।

किसानों को पीने की पानी और टोकन समय पर कटने की जानकारी देने के माध्यम से, उन्होंने सुनिश्चित किया कि किसानों का धान समर्थन मूल्य पर सुरक्षित रूप से खरीदा जा रहा है और कोई भी अनैतिक अथवा अवैध प्रथा नहीं हो रही है।

यहां कोई समस्या है तो किसान भाइयों, बेहिचक बताइए
कलेक्टर लंगेह बुधवार को धान खरीदी केन्द्र जामपारा पहुंचे। उन्होंने सीधे किसानों से कहा कि बेहिचक बताइए यहां कोई पैसा की मांग तो नहीं कर रहे हैं? पीने की पानी व्यवस्था है कि नहीं, टोकन समय पर कट रहा है कि नहीं? किसानों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि यहां किसी भी तरह से कोई पैसे की मांग नहीं की जा रही है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि शाम के समय असामाजिक तत्वों के द्वारा धान खरीदी केन्द्र पहुंच जाते हैं, कलेक्टर लंगेह ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने की सहमति दी।

जिला सहकारी विपणन संघ ने जानकारी दी है कि जिले में 22 हजार 274 पंजीकृत किसान हैं तथा 30009.089 हेक्टेयर रकबे हैं। इस वर्ष 1 लाख 13 हजार 666 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। अभी तक 9 हजार 110 किसानों द्वारा 45 हजार 910 मेट्रिक टन धान विक्रय कर चुके हैं तथा 20 हजार 26 मेट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। अभी तक लगभग 44 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है, इस वर्ष 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

सहकारिता विभाग के अधिकारी को सख्त हिदायत -
कलेक्टर ने कल समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी को लेकर सहकारिता विभाग, कोरिया के अधिकारी को सख्त हिदायत दिए हैं कि बारदाना की कालाबाजारी या अवैध धान भण्डारण, परिवहन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी तरह की अनियमितता या पुख्ता शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े।