home page

बलरामपुर में निजी अस्पतालों की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई

 | 
बलरामपुर में निजी अस्पतालों की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई


बलरामपुर में निजी अस्पतालों की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई


बलरामपुर में निजी अस्पतालों की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई


बलरामपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की जांच कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को स्वास्थ्य, औषधि और पुलिस विभाग की संयुक्त जिलास्तरीय टीम ने वाड्रफनगर और रामानुजगंज क्षेत्र के महावीरगंज में संचालित निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के तहत संस्थानों के पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज, चिकित्सकीय व्यवस्था और दवाइयों के रख-रखाव की जांच की। इस दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को नर्सिंग होम एक्ट सहित शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। मरीजों की सुरक्षा, उचित उपचार और दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने बताया कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या मरीजों के हितों से जुड़ी शिकायत सामने आने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय