बलरामपुर जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 18 अगस्त को
आय-व्यय के अनुमोदन समेत विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय मुद्दों पर होगी चर्चा
बलरामपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इसमें समिति से जुड़े प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में एक अप्रैल से 10 अगस्त तक जिला पंचायत के आय-व्यय का अनुमोदन प्रमुख विषय रहेगा। इसके अलावा समिति के समक्ष रखे जाने वाले अन्य विषयों पर भी सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सामान्य प्रशासन समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

