home page

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों को बांटे खिलौने, नन्हे चेहरों पर आई मुस्कान

 | 
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों को बांटे खिलौने, नन्हे चेहरों पर आई मुस्कान


बलरामपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने भगवानपुर और रजखेता स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बच्चों को रंग-बिरंगे खिलौने वितरित किए। खिलौने पाकर बच्चों में उत्साह नजर आया और आंगनबाड़ी केंद्र का माहौल भी खुशनुमा हो गया।

इस दौरान डॉ. शर्मा ने बच्चों से बातचीत की और खेल-आधारित शिक्षा के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचपन में खेल के माध्यम से सीखने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है। खिलौने बच्चों में जिज्ञासा, एकाग्रता और सीखने की रुचि विकसित करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और अभिभावक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय