home page

बलौदाबाजार : जिले में अब तक 516 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

 | 

बलौदाबाजार, 26 जुलाई (हि. स.)। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक 516.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 728 मिमी, बलौदाबाजार में 640 मिमी, लवन 523.4 मिमी, भाटापारा में 482.4 मिमी, कसडोल 472.2 मिमी, पलारी में 473.4 मिमी, सुहेला 426.5 मिमी, सिमगा में 411.2 मिमी एवं सोनाखान 487.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 4644.8 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 516.1 मिमी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर