बलौदाबाजार : जिले में अब तक 351 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
| Jul 17, 2026, 14:43 IST
बलौदाबाजार, 17 जुलाई (हि.स.)। जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से 17 जुलाई तक 351 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
शुक्रवार को भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक तहसील टुण्डरा में 575 मिमी, बलौदाबाजार में 407.5 मिमी, भाटापारा में 362.1 मिमी, कसडोल 338.4 मिमी, सोनाखान 312.5 मिमी., सुहेला 296.5 मिमी, लवन 293.9 मिमी, पलारी में 290.7 मिमी एवं सिमगा में 282.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 3159 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 351 मिमी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

