home page

बिलासपुर के रतनपुर में  1.83 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

 | 

-दाे कार्यों के लिए 2.03 करोड़ मंजूर

बिलासपुर 21 जुलाई (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिका में दो कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने रतनपुर नगर पालिका में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए एक करोड़ 82 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने मंगलवार काे वार्ड क्रमांक-5 में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख 10 हजार रुपये भी मंजूर किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल