home page

छत्तीसगढ़ की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव

 | 
छत्तीसगढ़ की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव
साइंस कॉलेज ग्राउंड में, लोरमी विधानसभा के विधायक अरुण साव ने उपमुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली। अरुण साव लगभग 33 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लिया है। श्री साव का जन्म पैतृक गाँव लोहड़िया में हुआ है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कॉलेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। 

 राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही श्री साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। श्री साव साहू समाज से आते है। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ। वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। श्री साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है।