दुर्ग : कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त तक
दुर्ग, 23 जुलाई (हि.स.)। एक्सटेंशन रिफार्म्स ’आत्मा’ योजना के तहत जिला एवं विकासखंड स्तरीय कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार, जिलास्तर पर कृषि में 2 कृषकों, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन में एक-एक कृषकों कुल 5 प्रति कृषक को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर कृषि में 9, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन में 2-2 कृषकों कुल 15 उत्कृष्ट प्रति कृषक को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। आवेदन पत्र एनआईसी दुर्ग की वेबसाइट तथा कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के विकासखंड एवं जिला कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन दस्तावेज एवं गतिविधियों के फोटोग्राफ सहित विकासखंड एवं जिला कार्यालय में 14 अगस्त 2026 तक जमा किए जा सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

