home page

प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से शुरू होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

 | 

रायपुर 25 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज शुक्रवार 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों तथा समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विभाग के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन किया जाएगा तथा पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल